फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कोटगढ के बारूबाग में पकडा भालू

कोटगढ के बारूबाग में पकडा भालू

Mon, 04 Feb 2019 09:38 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
कोटगढ़ के बारूबाग में पकड़ा जंगली भालू
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने लगाया था पिंजरा
लंबे समय से पंचायत के लोग भालुओं से हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ग्राम पंचायत थानाधार के बारूबाग में वन विभाग ने पिंजरा लगाकर अढ़ाई वर्ष के किशोर जंगली भालू को पकड़ने में सफलता हासिल की है। लोगों की मांग पर वन विभाग ने थानाधार पंचायत के बारूबाग में सेब के बगीचे में चार दिन पहले पिंजरा लगाया था। सोमवार को वन विभाग ने भालू को वन्य जीवन संरक्षण केंद्र टुटीकंडी से आई टीम के हवाले किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटगढ़ क्षेत्र की कई पंचायतों में लंबे समय से लोग भालुओं के आतंक से काफी परेशान हैं। भालुओं द्वारा रात को गौशाला में पालतू पशुओं पर हमलों के कई मामले सामने आ चुके हैं और कई बार तो यह लोगों पर भी हमले कर चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पांच से ज्यादा भालुओं का झुंड है जिन्हें कई बार रात को घूमते हुए देखा गया है। ग्राम पंचायत थानाधार प्रधान अमर सिंह नलवा, बीडीसी दलीप जरेट और स्थानीय जनता ने भालुओं की धर पकड़ के लिए पिंजरा लगाने के लिए वन विभाग का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में डीएफओ कोटगढ़ अरविंद कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर विभाग ने पिंजरा लगाकर भालू को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जब तक और जंगली भालू पकड़ में नहीं आते हैं, पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed