फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर के पोवारी कैंची में निजी बस डंगे से टकराई, 15 चोटिल

किन्नौर के पोवारी कैंची में निजी बस डंगे से टकराई, 15 चोटिल

Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर के पोवारी कैंची में निजी बस डंगे से टकराई, 15 चोटिल
किन्नौर जिले के पोवारी में दीवार से टकराई हिमफैड बस। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के ख्वांगी के समीप पोवारी कैंची में शनिवार सुबह एक निजी बस सड़क के साथ डंगे से टकरा गई। यह बस रिकांगपिओ से रामपुर जा रही थी। जैसे ही बस पोवारी कैंची पहुंची तो अचानक डंगे से टकराई। इस हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री चोटिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह किनफेड बस संख्या एचपी 25 बी 0227 अचानक पोवारी कैंची के पास डंगे से जा टकराई। इस हादसे में 8 पुरुष और 7 महिलाओं को चोटें लगी हैं। चोटिल यात्रियों का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है। घटना में आकांक्षा, पुत्री सुनील कुमार, गांव किल्बा, उर्मिला, पत्नी अजय कुमार, गांव मीरू, किन्नौर, दीप पत्नी इंद्र कुमार, गांव चगांव, किन्नौर, द्रुपद पुत्र रमेश चंद गांव पदर, मंडी, राजपाल पुत्र गुरुलाल गांव दुनी चंद, किन्नौर, राजबहादुर पुत्र दलीप सिंह गांव कल्पा, किन्नौर, प्रेम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय मनोहर दास, गांव कल्पा, किन्नौर, वैजंती माला पत्नी गंगा सागर गांव उरनी, हेमंत कुमार पुत्र चेतराम गांव करसोग, मंडी, सुधीर कुमार पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी चंद गांव कल्पा, केशवी नंद पुत्र ठाकुर सिंह गांव आसरंग, शिवानी नेगी पुत्री अशोक कुमार और दिनेश कुमारी पुत्री शिव चंद, गांव ब्रुआ किन्नौर, चालक राजभगत पुत्र स्वर्गीय हीरा लाल और अदिति पुत्री सुनील कुमार गांव चगांव चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में चोटिल हुए लोगों का कुशलक्षेम पूछने एसडीएम अवनिंद्र शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी पीड़ितों को नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed