फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sports won in sports

Rampur Bushahar News: वाॅलीबाल के फाइनल में जीएसएसएस ठियोग और एचपीएस फागू

Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैस में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी ठियोग ने प्रथम स्थान और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग के आरव शर्मा ने प्रथम और पीपीएस ठियोग के हार्दिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गान प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बठलावग के प्रतिभागी ने प्रथम और एचपीएस फागू के प्रतिभागी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ने फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रवेश किया। खो-खो के सेमीफाइनल में जीएचएस बथलावग और एचपीएस ठियोग के बीच मुकाबला होगा, जबकि वाॅलीबाल के फाइनल में जीएसएसएस ठियोग और एचपीएस फागू आमने-सामने होंगे। बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीएचएस शेमल और पीएम श्री स्कूल ठियोग, जीएसएस बगौटी और एचपीएस ठियोग के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed