फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सांगला में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर बोला हल्ला

सांगला में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर बोला हल्ला

Sat, 02 Feb 2019 09:34 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला वैली में बर्फबारी के 13 दिन बीतने के बाद भी विद्युत आपूर्ति की समस्या दूर नहीं की गई है। वहीं, तहसील कार्यालय सांगला में एक साल से स्टाफ की कमी, वैली की प्रमुख सांगला-छितकुल सड़क यातायात के लिए बहाल न होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर किन्नौर कांग्रेस ने शनिवार को सांगला तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर रोष रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह रोष रैली सांगला बाजार से बस अड्डा होते हुए तहसील कार्यालय सांगला तक निकाली गई। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से सांगला में प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में भारी हिमपात के 13 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति की समस्या नहीं सुलझ पाई। किल्बा से छितकुल तक सांगला वैली के करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी के कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। तहसील कार्यालय में एक साल से तहसीलदार सहित अन्य स्टाफ कर्मियों का टोटा चल रहा है। छितकुल और रक्षम के लोगों को कई मीलों की दूरी तय कर या छोटे वाहनों में अधिक पैसे खर्च कर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द समस्याओं के समाधान को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस आगामी समय में प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हिम्मत नेगी, पूर्व एचपीएमसी निदेशक रघुवीर नेगी, प्रधान सांगला सचिन नेगी, प्रधान कामरू विक्रम नेगी, उपप्रधान कामरू मुकेश नेगी, भागीरथ नेगी, जगजीत सिंह नेगी, रायचंद नेगी, अंकुश नेगी, विजय नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed