{"_id":"5c420520bdec22736153f602","slug":"154783068311-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने जानीं ऑनलाइन बैंकिंग कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने जानीं ऑनलाइन बैंकिंग कार्यप्रणाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। नेहरू युवा केंद्र शिमला के सौजन्य से युवक मंडल भड़ेच की ओर से एक दिवसीय कृषि व बैंकिंग पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यूको बैंक गुम्मा के अधिकारियों ने युवाओं का बैंकिंग प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। युवाओं को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति योजना, दुर्घटना बीमा योजना, लोन और केसीसी के बारे में बताया गया। बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की भी शिविर में जानकारी दी गई। युवाओं को ऑन लाइन बैंकिंग प्रणाली व कैश लैस लेनदेन के बारे में भी अवगत करवाया गया। शिविर के दौरान कृषि प्रसार अधिकारी किशोरी लाल सायल ने युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कृषि हेल्थ कार्ड बनाने की जानकारी दी। साथ ही कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। इस मौके पर श्यामानंद शर्मा, केवल राम, कृष्ण चंद, सुरेश, तनूजा, सुरेंद्र और विकास सहित युवक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।