{"_id":"5c42051dbdec224be317dc3c","slug":"154783068118-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में तीन युवक चरस, चिट्टे के साथ धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में तीन युवक चरस, चिट्टे के साथ धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में एनएच-5 पर देवी मोड़ के समीप पुलिस ने नाके के दौरान तीन युवकों को चरस और चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ठियोग के देवी मोड़ के पास वीरवार देर रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने ठियोग से आ रही गाड़ी संख्या एचपी 10-4258 को तलाशी के लिए रोका तो कार में सवार दीपक (32), गांव शिला, तहसील कुमारसैन, नितिन (27), गांव दराल पुजारली, रोहड़ू, अंशुल (32), गांव बलैच, तहसील ठियोग को पुलिस ने 1.24 ग्राम चिट्टे और 7 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल के अनुसार ठियोग के पास नाके के दौरान यह सफलता मिली है।
विज्ञापन