{"_id":"5c3628a9bdec2256b421fb6d","slug":"15470533528-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाले धर्मपुर क्यारटू मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक एप्लाईड फॉर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद एक एप्लाईड फॉर कार धर्मपुर से क्यारटू की ओर जा रही थी। क्यारटू से कुछ दूरी पर चालक के अचानक नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार श्याम लाल (45), निवासी केल्वी, ठियोग और सीता राम (31), निवासी केल्वी, ठियोग बुरी तरह से घायल हो गए। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुए हादसे के घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। यहां रात करीब नौ बजे दोनों घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डीएसपी ठियोग रामलाल बंसल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन