{"_id":"5c3628a6bdec2256a2238896","slug":"1547053348152009-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबेदार के स्केल पर मिले पेंशन लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबेदार के स्केल पर मिले पेंशन लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर जोन की बैठक में एक्स सोल्जर से संबंधित विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक अध्यक्ष एनडी बेश्टू की अध्यक्ष में बुधवार को आयोजित हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 के बाद जो सिपाही सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें सूबेदार के स्केल पर पेंशन लाभ प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन वर्ष 2009 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को इससे वंचित रखा जा रहा है। इन 2009 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए सैनिकों को भी सूबेदार के पे स्केल के आधार पर पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
एसोसिएशन के उपप्रधान आरएल चौहान ने कहा कि भारत सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को जो एडिशनल पेंशन का लाभ जा रहा है, उसकी आयु सीमा 80 वर्ष तय की गई है, जो उचित नहीं है। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से आवेदन किया गया था कि एडिशन पेंशन के लिए आयु सीमा 80 के बजाय 70 वर्ष की जाए, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक इस मांग को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। एसोसिएशन ने इस मांग को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा बैठक में पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर दुर्गा चौहान, नारायण दास मेहता, संसार कायथ, बीआर मेहता, डीआर बिष्ट, रतन भारद्वाज, सीआर कौशल और कमलेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन