{"_id":"5c36289bbdec22570c2f26d5","slug":"154705333818-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम और किरण बेदी से प्रेरणा ले आगे बढ़ें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरीकॉम और किरण बेदी से प्रेरणा ले आगे बढ़ें महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोगली (रामपुर बुशहर)। ‘अमर उजाला’ के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और बाल विवाह अधिनियमों से अवगत करवाया गया। नोगली के साथ लगते सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड- एमएड संस्थान में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को अपने निर्णय खुद लेने के लिए वक्ताओं ने प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने कहा कि मौजूदा समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
महिलाओं को मैरीकॉम, किरण बेदी, एकता कपूर जैसी शख्सियतों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। अगर किसी तरह का अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है तो वे बेझिझक पुलिस की मदद ले सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को साइबर अपराध की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
महिला-बाल विकास अधिकारी अजय बदरेल ने महिलाओं को पौष्टिक और संतुलित आहार लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को हमेशा जागरूक रहना चाहिए। समय-समय एचबी टेस्ट भी करवाएं।
विज्ञापन
लघु नाटिका से दिया सशक्तीकरण का संदेश
संस्थान के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि वैदिक काल में महिलाओं और पुरुषों को एक दर्जा दिया जाता था। किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता था। इस मौके पर संस्थान की शिक्षिकाओं ने नारी सशक्तीकरण पर लघु नाटक के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश दिया। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. नवीन मोक्टा, अधीक्षक जेएल चौहान मौजूद रहे।
1. शिक्षिका सीमा भारद्वाज ने बताया की महिलाओं को सशक्त बनने के लिए आंतरिक शक्ति और जिज्ञासा होनी चाहिए। अमर उजाला का अपराजिता अभियान नारी शक्ति को जागरूक करने में अहम रोल अदा करेगा।
2. पूजा कश्यप ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनने खुद निर्णय लेने आने चाहिए। तभी महिला सशक्त बन सकती हैं। इस तरह के कार्यक्रम दूरदराज के क्षेत्रों में भी महिलाओं को जागरूक करने के लिए होने चाहिए।
3. पल्लवी ने बताया कि मौजूदा समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। अपराजिता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगा।
4. अनुराधा ने बताया कि महिलाओं को आरक्षण नहीं बल्कि एक समानता की आवश्यकता है। ताकि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधेसे कंधा मिलाकर चल सकें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है।
5. अदिति ने बताया इस कार्यक्रम में उन्हें जो भी जानकारी मिली है। उसे दूसरी महिलाओं के साथ भी साझा करेंगी। आसपास की महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करती रहूंगी।
6. मीनाक्षी खन्ना ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में उन्हें साइबर क्राइम की जानकारी मिली। साइबर क्राइम को लेकर अभी तक उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी।