{"_id":"5c36288abdec2256bd3cfeb8","slug":"15470533212-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल स्पर्धा में छाईं हिमाचली खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल स्पर्धा में छाईं हिमाचली खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। महाराष्ट्र में आयोजित छात्राओं की अंडर-19 राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में हिमाचल की टीम उपविजेता रही है। हिमाचल ने स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इसमें कुल 12 खिलाड़ियों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा के सेमिफाइनल में हिमाचल की टीम ने पश्चिम बंगाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम को तमिलनाडु से हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल स्पर्धा की उपविजेता टीम बनी। हिमाचल की टीम में जुब्बल से सात, सिरमौर से दो, ठियोग से दो, धर्मशाला से एक खिलाड़ी ने भाग लिया। शिवांगी (जुब्बल), नेहा (जुब्बल), सवेजल (जुब्बल), कृतिका (जुब्बल), मन्नत मोक्टा (जुब्बल), एकता (जुब्बल), प्रांजल (जुब्बल), दिपाली (सिरमौर), अंकिता (सिरमौर), ज्योतिका (ठियोग), इतिका(ठियोग) और दीक्षा( धर्मशाला) टीम में शामिल रहे।
टीम के कोच जितेश्वर दत्ता, जितेंद्र धौल्टा ने बताया कि जनवरी माह में हुई राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हिमाचल की टीम स्पर्धा की उपविजेता बनी है। टीम ने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन