{"_id":"5c34d1b9bdec2256a8715821","slug":"154696556014-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंती टीम ने निन्वी को दी करारी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंती टीम ने निन्वी को दी करारी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के लबाना-सदाना पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रामपुर विस के युवा कांग्रेस नेता राहुल सोनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवक मंडल मोलगी के अध्यक्ष सुरेंद्र टोलटा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
आदर्श युवक मंडल मोलगी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला मैच शिंती टीम और निन्वी टीम के बीच खेला गया। निन्वी की टीम ने टॉस जीतकर पहले ब्ल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निन्वी की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 79 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी शिंती की टीम के बल्लेबाजों ने धमाकेदार पारियां खेलते हुए मात्र पांच ओवर में ही मैच जीत लिया। इस अवसर पर पूर्व युवा पार्षद ध्रुव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव प्रिंस शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव नितिश भंडारी, शमशेर राणा, राजकुमार, मनोज टोलटा, शिशुपाल टोलटा, नरेश, सुनील, बलदेव, रिंकू टोलटा, रवि, हरी सिंह, किशोर, राकेश, विशेषर लाल, अशोक और कपिल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन