फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रस्सकस्सी प्रतियोगिता में पुलिस विभाग ने बिजली बोर्ड को हराया

रस्सकस्सी प्रतियोगिता में पुलिस विभाग ने बिजली बोर्ड को हराया

Tue, 23 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
रस्साकशी में पुलिस की टीम रही विजेता
विज्ञापन

जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में विभिन्न खेलों का आयोजन
मटका फोड़ स्पर्धा में आराधना पब्लिक स्कूल रोहडू प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुलिस विभाग की टीम ने बिजली बोर्ड की टीम को हराकर जीत हासिल की है। वॉलीबाल में स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहड़ू विजेता और थाना गांव की टीम उप विजेता रही है। कबड्डी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल छात्र रोहड़ू विजेता और धारा की टीम उपविजेता रही है। महिला वर्ग कबड्डी में रोहड़ू की टीम विजेता और छौहारा की टीम दूसरे स्थान पर रही है।

रस्साकशी प्रतियोगिता में अलग-अलग विभागों की 13 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का सेमी फाइनल शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, दमकल विभाग और बिजली बोर्ड के बीच खेला गया। सेमी फाइनल से बिजली बोर्ड और पुलिस की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था। मेले में स्पून रेस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ब्लयू बैल्ज स्कूल की गूंजन प्रथम और डाउन पब्लिक स्कूल की रीतिका शोंगी दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में एसडीए मिशन स्कूल के शुभम प्रथम, हिमालयन पब्लिक स्कूल के वंश दूसरे स्थान पर रहे। मटका फोड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग में आराधना पब्लिक स्कूल रोहडू प्रथम, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहडू दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग पर आराधना पब्लिक स्कूल के परीक्षित प्रथम, मिशन स्कूल रोहडू के अर्पित दूसरे स्थान पर रहे। वहीं जलेबी दौड़ के महिला वर्ग में हारमोनी पब्लिक स्कूल रोहडू के समिरन प्रथम, डाउन पब्लिक स्कूल रोहडू की मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में आराधना पब्लिक स्कूल रोहडू के वीनित प्रथम, व ब्लयू बैल्ज पब्लिक स्कूल के कृष दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को एसडीएम बीआर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि इनाम बांटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed