{"_id":"5bc8bbd4bdec22697300abea","slug":"151539881940-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द भरेंगे राजपुरा परियोजना प्रभावितों के जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द भरेंगे राजपुरा परियोजना प्रभावितों के जख्म
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा परियोजना का काम जल्द होगा शुरू
साढ़े नौ मेगावाट की जलविद्युत परियोजना पर छाया संकट टला
चार साल से परियोजना का काम अधर में होने से खासा नुकसान
ग्रामीणों के सहयोग से ही होगा परियोजना का निर्माण : कौशल
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। बीते करीब चार साल से अधर में लटकी राजपुरा परियोजना के प्रभावितों को जल्द राहत मिलेगी। साढ़े नौ मेगावाट की जलविद्युत परियोजना पर छाए संकट के बादल अब छंट गए हैं। जल्द ही राजपुरा परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण कार्य शुरू होने से परियोजना प्रभावितों को रोजगार और विकास कार्य होने की आस जगी है।
नौ मेगावाट राजपुरा जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य नवंबर 2011 में शुरू हुआ था और अप्रैल 2014 से कार्य ठप पड़ा हुआ है। उस वक्त परियोजना निर्माण कार्य कर रही कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया गया था और परियोजना का निर्माण अधर में लटक गया था। अब परियोजना को नई कंपनी ने अधिग्रहण कर लिया है। न्यायालय के दखल के बाद परियोजना निर्माण को मंजूरी मिल गई है। परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने से प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों पर लगा ग्रहण जल्द समाप्त होगा। ऐसे में फिर से परियोजना के शुरू होने से ग्रामीणों को विकास कार्य होने की आस जगी है। वहीं परियोजना से बेघर हुए परिवारों को अब रोजगार मिलेगा। चार साल से परियोजना के अधर में लटकने से विस्थापितों सहित अन्य ग्रामीण बेरोजगार हो गए थे। प्रभावितों को परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान हुए फसलों के नुकसान की भरपाई तक नहीं हो पाई है।
राजपुरा परियोजना के नए प्रबंधक विजय कौशल ने बताया कि राजपुरा परियोजना निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। कोर्ट में वर्षों तक विचाराधीन रहने के बाद उनकी कंपनी को कोर्ट ने काम शुरू करने को हरी झंडी दी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से परियोजना निर्माण में सहयोग देने की अपील की है।