फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झाकड़ी स्कूल में वसुंधरा ने फैंसी ड्रेस में मारी बाजी

झाकड़ी स्कूल में वसुंधरा ने फैंसी ड्रेस में मारी बाजी

Mon, 17 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा ने फैंसी ड्रेस स्पर्धा मेें मारी बाजी
विज्ञापन

रावमा स्कूल झाकड़ी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
निबंध लेखन प्रतियोगिता में वंदना पहले, नियति रही दूसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाकड़ी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। स्वच्छता पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छठी से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वसुंधरा ने पहले और साहिल ने दूसरे स्थान पर मारी बाजी। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन स्पर्धा में मनीषा ने पहला, नितेश ने दूसरा और रिया चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा निबंध लेखन प्रतियोगिता में वंदना तमंग पहले और नियति नेगी दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य रितु भारद्वाज ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भरपूर बल दिया जा रहा है। मीडिया प्रभारी प्रवक्ता अंग्रेजी निर्मल सोनी ने बताया कि विद्यार्थियों को स्कूल में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed