{"_id":"5a69db1e4f1c1b8e238b4ac3","slug":"151516886814-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नवाजे
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय लोकतंत्र के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी को भी प्रशासन ने उनके निवास कल्पा में पुरस्कृत किया। साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बचत भवन रिकांगपिओ मेें वीरवार को आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त गोपालचंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन का उद्देश्य युवा मतदाताओं को लोकतंत्र प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता भविष्य के निर्माता है। शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से नए मतदाताओं को प्रेरित करने पर बल दिया। सहायक आयुक्त उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि को टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान किन्नौर के हेम ज्योति, आरती नेगी, मतवर सिहं, शालू, अंजली, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के नीरज सोलंकी, आरती और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी की मुस्कान ने मतदाता जागरूकता पर विचार व्यक्त किए। इसके चलते आरयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मेें कोठी स्कूल की शिवानी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रिकांगपिओ की प्रिया द्वितीय और राजकीय माध्यमिक स्कूल मूरंग की ज्योति को तृतीय स्थान झटकने पर पुरस्कृत किया। इस दौरान तहसीलदार (निर्वाचन) जिला किन्नौर राजेश तोमर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।