{"_id":"5a50caee4f1c1b1c198b52f4","slug":"151515244270-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सीएम से सौगात की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सीएम से सौगात की उम्मीद
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी में इस बार राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आनी के विधायक किशोरीलाल सागर और भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में जुट गए हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह आनी का पहला दौरा है। इससे लोगों में खुशी है। साथ ही कई तोहफे मिलने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले भी आनी में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं। आनी में लोगों की आनी बस डिपो, मेला मैदान की दशा सुधारने, बहुमंजिला पार्किंग, सिविल सप्लाई का पेट्रोल पंप, मिनी सचिवालय, पुस्तकालय, आनी को नगर पंचायत का दर्जा, आनी में बेहतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, देव सदन, सामुदायिक भवन, ग्रामीण सड़कों की हालत में सुधार, अस्पताल में विशेषज्ञों चिकित्सकों की नियुक्ति और जलोड़ी सुरंग आदि प्रमुख मांगें हैं।