फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कीचड़ में चलने को मजबूर लोग

कीचड़ में चलने को मजबूर लोग

Thu, 14 Dec 2017 06:45 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
कीचड़ में चलने को मजबूर लोग
आनी (कुल्लू)। बीते दस वर्षों से विभागीय लेटलतीफी का दंश झेल रही शमशर-च्वाई-दलाश सड़क की हालत दयनीय है। क्षेत्र के लोग एक दशक से इस सड़क को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन लोगों की आवाज न तो किसी नेता ने सुनी और न ही विभाग ने। सड़क को पक्का करने के लिए कोई बजट उपलब्ध नहीं हो पाया। च्वाई स्कूल से लेकर बखनाओं तक सड़क पर मिट्टी डाली गई, जिससे बारिश में मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

च्वाई पंचायत प्रधान ताराचंद, शिल्ली पंचायत प्रधान भगवान दास, संजय कायथ, दिवान राजा, प्रेम कुमार, राजेंद्र कुमार, रणजीत, सुरजीत, गुलाब वर्मा, शेर सिंह, योधराज, लोतम राम सहित सैकड़ों ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को पक्का करने की मांग पूरी नहीं हो रही है। सड़क पर गड्ढ़े ही गड्ढे हैं। च्वाई स्कूल से लेकर बखनाओं तक सड़क पर मिट्टी डाली गई है। बारिश होने के बाद यह सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तबदील हो गई है। आलम यह है कि सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। सबसे ज्यादा समस्या च्वाई स्कूल के पीछे रहती है। यहां लोनिवि ने पानी निकासी के लिए उचित कदम नहीं उठाया है। बारिश होने पर छात्रों सहित आम लोगों को कीचड़ में सफर करना पड़ रहा है। उधर, एसडीओ दलाश अंशुल चौधरी का कहना है कि सड़क पर डाली गई मिट्टी को जल्द हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क को पक्का करने की डीपीआर बनाई गई है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है तो सड़क को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed