फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बेटियों को समाज में बेहतर स्थान देने के लिए महिलाओं को आना होगा आगे

बेटियों को समाज में बेहतर स्थान देने के लिए महिलाओं को आना होगा आगे

Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। जाख नर्सिंग संस्थान खनेरी सभागार में शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटियों को समाज में उनके हक दिलाने पर चर्चा चलती रही। जाख नर्सिंग संस्थान की प्रधानाचार्य एगनेस ने कहा कि बेटा-बेटी एक समान है।
बेटियों को समाज में उनका स्थान और हक दिलाने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। महिलाओं को पुरानी सोच को बदलना होगा। उन्होंने कहा जब अगर किसी महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना होती है तो पीड़िता का अधिकार है कि गोपनीय तरीके से बयान दर्ज करवा सकती है। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की गिरफ्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि सूरज ढलने और सूरज निकलने तक किसी महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकती। पुलिस को भी मजिस्ट्रेट से अनुमति पत्र लाना जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूको बैंक रामपुर के वरिष्ठ प्रबंधक जेएस नेगी ने बैंक की योजनाएं महिलाओं को बताईं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए स्वालंबन योजना चलाई जा रही हैं। योजना में बेरोजगार महिलाएं 40 लाख तक ऋण ले सकती हैं। इसके अलावा बैंक के माध्यम से साइंस विषय की छात्रा कोर्स पूरा करने के बाद अपने क्लीनिक और टेस्टिंग लैब के लिए ऋण ले सकती है। उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए भी बैंक से सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कोर्ट से आए वकील अजीत नेगी ने कानून से संबंधित महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। तभी महिलाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि जो महिला न्याय पाने से वंचित है वे लीगल सर्विस अथॉरिटी से निशुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने घरेलू हिंसा के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राजन मितल, बैंक अधिकारी जितेंद्र मौजूद रहे।
---
महिलाओं की मजबूती के लिए कई योजनाएं
कार्यक्रम में कार्यवाहक थाना प्रभारी शेर सिंह नेगी ने बताया कि महिलाओं की समाज में मजबूती के लिए सरकार और पुलिस ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। इनका महिलाएं लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को गुड़िया हेल्पलाइन 1515, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, शक्ति ऐप, आपातकाल सुविधा 112 नंबर को लेकर जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश पुलिस की ओर से शुरू किए गए शक्ति ऐप का भी लाभ उठाने की अपील की।
1. उषा पाकला ने बताया कि कार्यक्रम में मिली जानकारी से भविष्य में उन्हें फायदा होगा। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, ताकि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी मिल सके।
---
2. सरिता शर्मा ने बताया कि अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम से कानून की जानकारी मिली। इससे खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं।
---
3. सुष्मिता ने बताया की अमर उजाला की यह पहल सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में महिलाओं को कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं, जिनके बार में उन्हें अभी तक पता ही नहीं था।

---
4. नेंसी शर्मा ने बताया कहा कि अपराजिता कार्यक्रम में दी जा रही जानकारी महिलाओं और युवतियों को सशक्त करने में काफी सार्थक होगी। इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed