फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   केंद्र ने झूठ व जुमले से किया लोगों को गुमराह- सुखविंद्र सिंह सुक्खू

केंद्र ने झूठ व जुमले से किया लोगों को गुमराह- सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Fri, 07 Dec 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव में केंद्र को देना होगा जवाब
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई नावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में बोले सुक्खू
कहा-साढ़े चार साल के कार्यकाल में केंद्र ने लोगों को किया गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को साढ़े चार साल के कार्यकाल में झूठ बोल कर गुमराह किया है। पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद केंद्र की सरकार जनता के लिए कोई नीति नहीं बना सकी। इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने जुमलों से लोगों को गुमराह किया है। अब लोकसभा चुनाव में जनता को इसका जवाब देना होगा।
वे शुक्रवार को हाटकोटी में जुब्बल-कोटखाई नावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में रोहित ठाकुर पूरे प्रदेश स्तर पर अलग पहचान रखते हैं। कार्यकर्ताओं की ढील से उनको विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। आने वाले समय में रोहित ठाकुर ही शिमला जिला सहित पूरे प्रदेश का भविष्य है।
विज्ञापन

इस दौरान रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर एक साल में नया पत्थर नहीं लगाया है। यहां के विधायक भाजपा की योजनाओं को अपने नाम पर गिनवाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बदले की भावना से कर्मचारियों के तबादले काशापाट की ओर किए जा रहे हैं। यहां पर लोगों को झूठ बोल कर गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि बहल, मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, हरिंद्र रावत, विजय चौहान, लायक राम औसटा, भीम सिंह झौहटा, मोती लाल सिथटा, युवा अध्यक्ष विक्रम कंवर, रितेश कपरेट, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, महिला विंग की अध्यक्ष अनिता चौहान, कमलेश ठाकुर, ओम प्रकाश रांटा, ज्वाला प्रसाद सहित युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस और सेवा दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed