{"_id":"5bc76869bdec22699d5ac38b","slug":"141539795049-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के भजनों से गुंजा दलाश का जोगेश्वर महादेव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के भजनों से गुंजा दलाश का जोगेश्वर महादेव मंदिर
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के भजनों से गुंजा
जोगेश्वर महादेव मंदिर
बाहरी क्षेत्रों से आए कलाकार दे रहे प्रस्तुतियां
आज हवन के बाद होगा भंडारे का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध दलाश के जोगेश्वर महादेव मंदिर में शरद नवरात्रों के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कमेटी की ओर से मां का दरबार सजाया गया। प्रतिदिन बाहरी क्षेत्रों से आए कलाकार मां के भजनों का गुणगान कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने इस बार ज्वाला जी से मां की अखंड जोत को दलाश पहुंचाया है। सप्तमी की भजन संध्या में वॉयस ऑफ मंडी सीएम बदारा ने मां की अनेक भेंटें गाकर पंडाल को भक्तिमय बना दिया। वहीं अष्टमी को प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक राजेश बबलू और कंचन वर्मा और स्टार बेंड आनी ने धमाल मचाया। जोगेश्वर महादेव नवरात्र संगठन समिति के सदस्यों के अनुसार वे प्रतिवर्ष मंदिर में मां का दरबार सजा रहे हैं। बाहरी राज्य और प्रदेश भर के भजन गायक यहां आकर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। क्षेत्र में सुख शांति के लिए वे प्रतिवर्ष दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्रि के नवमीं को हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।