{"_id":"5b6f10014f1c1b922f8b45de","slug":"131534005249-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर रामायण की गलत व्याख्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर रामायण की गलत व्याख्या करने का आरोप
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। केंद्रीय विद्यालय सराहन में हिंदी के अध्यापक पर विषय से हटकर गलत पढ़ाई करवाने के आरोप लगे हैं। अभिभावकों ने स्कूल जाकर प्रधानाचार्य को लिखित और मौखिक रूप से इस बारे शिकायत की है। विश्व हिंदू परिषद ने भी शिक्षक पर धर्म को आहत करने की बात कही है और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। अभिभावकों ने इस शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निष्कासित करने की मांग की है।
अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को लिखी शिकायत में शिक्षक पर रामायण की गलत व्याख्या करने के आरोप लगाए हैं। अभिभावकों प्राणेश शर्मा, गजेंद्र छेत्री, दिवान लक्टू, पवन मेहता, चमन शर्मा, हिमांशु, अजेंद्र नेगी, जोगिंद्र, धर्म सिंह और नरेश ने केंद्र सरकार से मांग की है कि विषय से हटकर भगवान राम की गलत व्याख्या करने वाले अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत निष्कासित किया जाए। इस अध्यापक के खिलाफ पहले भी गलत तरीके से छात्रों को पीटने की शिकायतें अभिभावक करते रहे हैं।
विहिप रामपुर के जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन उक्त अध्यापक को नौकरी से बर्खास्त करे और उक्त शिक्षक के खिलाफ लोगों की धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने का मुकदमा चलाए। उधर, केंद्रीय विद्यालय सराहन के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत को उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।