{"_id":"5a37cab54f1c1bce6d8b4b96","slug":"131513605813-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की सत्ता के साथ चलने की परंपरा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की सत्ता के साथ चलने की परंपरा कायम
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल (रोहड़ू)। प्रदेश की सत्ता के साथ चलने की परंपरा जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इस बार भी जारी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। क्षेत्र की जनता ने भी इस बार कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर को हराकर भाजपा के नरेंद्र बरागटा को विजयी बनाया है।जुब्बल-कोटखाई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का विधानसभा क्षेत्र रह चुका है। इस विधानसभा ने प्रदेश को दो-दो मुख्यमंत्री दिए। बीते पांच दशकों से क्षेत्र कभी प्रदेश की सत्ता से बाहर नहीं हुआ है। जुब्बल-कोटखाई की जादुई सीट से जिस पार्टी का विधायक जीतकर आता है। उसी पार्टी की सरकार सत्ता में आती है। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों से कांग्रेस से रोहित ठाकुर व भाजपा से नरेंद्र बरागटा आमने-सामने हैं। प्रदेश की सत्ता के साथ-साथ इन दोनों प्रत्याशियों का भी हार-जीत का सिलसिला लगातार जारी है। वर्ष 2003 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई। जुब्बल-कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने जीत प्राप्त की। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो क्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र बरागटा ने जीत प्राप्त की। वर्ष 2012 में प्रदेश में फिर से सत्ता परिवर्तन हुआ। क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर भारी मतों से विजयी हुए। इस बार फिर से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ जुब्बल-कोटखाई में भाजपा ने परचम लहराया है। सत्ता के साथ चलने की परंपरा जुब्बल-कोटखाई में आज भी कायम है।
विज्ञापन