{"_id":"5bbe2ec3867a5528181ad9c1","slug":"121539190467-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मंडलों के हर बूथ पर होंगे दो-दो खेलमित्र तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मंडलों के हर बूथ पर होंगे दो-दो खेलमित्र तैनात
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मंडलों के हर बूथ पर
दो-दो खेलमित्र होंगे तैनात
चिड़गांव में 25 दिसंबर को होगी खेल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला महासू की बैठक में निर्णय लिया गया कि महासू जिला के पांचों मंडलों में हर बूथ पर दो-दो खेल मित्रों को नियुक्त किया जाएगा। जिससे बूथ स्तर पर खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता लाई जा सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ा जा सके। बैठक जिला संयोजक पिंकू खूंद की अध्यक्षता में परिधि गृह ठियोग में आयोजित हुई। बैठक में जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 25 दिसंबर 2018 को रोहड़ू के चिड़गांव में खेलकूद प्रकोष्ठ जिला महासू की ओर से एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिलास्तर पर आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित की जाएगी। इस मौके पर खेल प्रकोष्ठ जिला महासू के सचिव टेकचंद राजटा, ठियोग भाजपा मंडल के खेल संयोजक श्याम सिंह वर्मा, सह संयोजक सुरेंद्र शर्मा, रोहडू भाजपा मंडल खेल संयोजक राज किरण, कोटखाई के सह संयोजक साहिल चौहान, जिला महासू खेलकूद प्रकोष्ठ के नवनियुक्त सह संयोजक प्रताप ठाकुर और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मेहता मौजूद रहे।