{"_id":"5ba66b7c867a5520833a75d0","slug":"121537633148-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ विद्यार्थी खेलों में दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ विद्यार्थी खेलों में दिखाएंगे दमखम
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी मुख्यालय के राजा रघुवीर सिंह मेमोरियल आदर्श स्कूल के प्रांगण में 25वीं जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूलों की खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने शनिवार को किया। इस खेल प्रतियोगिता में जिला कुल्लू, मनाली, नग्गर, सैंज, बंजार, आनी और निरमंड खंडों के 500 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए विधायक ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 21 हजार दिए। इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक कुल्लू कुलवंत सिंह पठानिया, शीला नेगी, देवेंद्र शर्मा, रवींद्र कुमार, इंद्र सिंह, गुलशन कुमार, प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान, अनु ठाकुर, गंगाराम चंदेल, प्रीतम सागर, महेंद्र कुमार, दीपू, बीपीओ ठाकुर वीर सिंह सहित जिला कुल्लू के छह खंडों के स्कूल एवं प्रतियोगिता प्रभारी मौजूद रहे।