{"_id":"5b9e762b867a557f220f9449","slug":"121537111595-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा संपन्न
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमाड़ी जोन बना ओवर ऑल चैंपियन
ननखड़ी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा संपन्न
मुख्यातिथि कल्पा मेहता ने नवाजे विजेता खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। अंडर-12 छात्र-छात्राओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता रविवार को ननखड़ी के खमाड़ी में संपन्न हुई। स्पर्धा में खमाड़ी को ओवर ऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में खमाड़ी पंचायत प्रधान कल्पा मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने 5000 की राशि स्कूल प्रबंधक को भेंट स्वरूप प्रदान की। तीन दिनों तक चली खंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में 9 जोन के 115 छात्र और 110 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में खमाड़ी, कुंगलबाल्टी जोन को ओवर ऑल विजेता का खिताब मिला। छात्र वर्ग की वॉलीबाल मुकाबले में धोना कोठधार ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं खमाड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में खमाड़ी ने पहला और ननखड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में खमाड़ी प्रथम और देलठ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा बैडमिंटन में पहला स्थान कुंगलबाल्टी और धोना कोठधार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
छात्रा वर्ग मे वॉलीबाल में धोना कोठधार ने पहला और देलठ ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में बड़ाच ने प्रथम और खमाड़ी द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में खमाड़ी पहले और ननखड़ी, बैडमिंटन में कुंगलबाल्टी पहले और धोना कोठधार दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा लोकनृत्य में पहला स्थान टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल और दूसरा स्थान मझोली टिपर ने प्राप्त किया। वहीं इस अवसर पर खेल क्रीड़ा संघ ननखड़ी के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, कहान चंद मेहता, खेल प्रभारी माल चंद खुंद, रामेश्वर खाची, संयोजक जय प्रकाश श्याम, हरदेव चौहान, मंसूरी लाल, संजीव, विरेंद्र ठाकुर और दिनेश कायथ सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।