{"_id":"5b5b49a34f1c1bac7d8b4fbe","slug":"121532709283-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला में 10 लाख से बना बौद्ध दुंग्युर को हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला में 10 लाख से बना बौद्ध दुंग्युर को हुआ लोकार्पण
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला में 10 लाख से बने
बौद्ध दुंग्युर का लोकार्पण
सांगला (किन्नौर)। सांगला में यिशे तोपज्ञल बायू लामा के आशीर्वाद और दानी सरन देवी नौगरिया के सौजन्य से स्थानीय बाजार सांगला के मुख्य चौक पर बौद्ध दुंग्युर धर्मक्रम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसका लोकार्पण दसवें अवतार बौद्ध धर्म गुरू अजोड़ रिंपोछे ने किया। इसके निर्माण में दस लाख खर्च किए गए हैं।
इस आयोजन में सर्व प्रथम सांगला वैली और दूरदराज से बौद्ध अनुयायियों ने धर्म गुरू का स्वागत किया। इसके बाद धर्म गुरू और उनके अनुयायियों ने बौद्ध मंत्रोच्चारण के साथ दुंग्युर और बौद्ध प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान ग्राम पंचायत सांगला सहित आसपास के क्षेत्रों से काफी लोग पहुंचे थे। लोगों ने धर्म गुरू के प्रवचनों को सुना और इस दौरान भोज का भी आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने इस धर्म चक्र को स्थापित करने में सहयोग देने वाले दानी सरनी देवी और उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर लामा नायडुब दोर्जे, लामा दर्जे, लामा शिशे तोबदेन, बायू लामा, अजेंद्र नेगी, नरेंद्र नेगी, अनिल नेगी, होरी लाल आदि मौजूद रहे।