फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खनेरी में अल्ट्रासाउंड करने वाला कोई नहीं

खनेरी में अल्ट्रासाउंड करने वाला कोई नहीं

Tue, 09 Jan 2018 07:24 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खनेरी में अल्ट्रासाउंड करने वाला कोई नहीं
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। भाजपा सरकार बनते ही चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरानी शुरू हो गई हैं। प्रदेश में सरकार चाहे कांग्रेस की हो या भाजपा की, परंतु यहां पर हालात नहीं बदलने वाले हैं। खनेरी अस्पताल में कोई रेडियाग्राफर नहीं है। एक का करीब दो माह पहले ही तबादला हो गया था और दूसरे का भी दस दिन पहले स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां पर नया रेडियोग्राफर कब तक आएगा इसका किसी को पता नहीं है। नए रेडियोग्राफर को भेजे बिना पुराना बदल दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खनेरी अस्पताल में नई सरकार बनते ही रेडियोग्राफर ने अपना तबादला करवा दिया है। यहां पर शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी से सैकड़ों लोग रोज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बीते दस दिनों से ठप पड़ी है। अस्पताल में 200 रुपये में होने वाला अल्ट्रासाउंड लोगों को मजबूरन निजी क्लीनिकों में 700 से 1000 रुपये में करवाना पड़ रहा है। इससे गरीब तबके के मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रतन नेगी, कर्मा नेगी, धीरज बिष्ट, प्रदीप कुमार, महेंद्र खोजान, मनोज खोजान, संजीव कुमार, यशवंत शर्मा, तिलक राज, तरुण शर्मा और अन्य लोगों का कहना है कि पूर्व सरकार के समय में भी खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुई थी। लेकिन नई सरकार के आते ही डॉक्टर का तबादला कर दिया गया। अब लोगों को निजी क्लीनिकों में जाकर अधिक पैसे खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्राथमिकता के आधार पर अल्ट्रासाउंड के लिए जल्द से जल्द रेडियोग्राफर की तैनात की मांग की है।
विज्ञापन


अधिकारियों को किया सूचित : सुनील
खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि अस्पताल से दस दिन पूर्व ही अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर का तबादला हुआ है। विभाग के उच्च अधिकारियों को रिक्त पद के बारे में सूचित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed