{"_id":"60b11a108ebc3e6dc26f9437","slug":"12-sleepers-recovered-in-chaupal-accused-absconding-during-the-patrolling-in-one-beat-departmental-team-reached-the-spot-on-hearing-the-noise-took-the-vehicle-and-the-sleeper-rampur-bushar-news-rampur-hp-news-sml37179013","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में देवदार के 12 स्लीपर बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में देवदार के 12 स्लीपर बरामद, आरोपी फरार
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू) । उपमंडल चौपाल के अंतर्गत शिलिकायन बीट में वन विभाग ने देवदार के 12 स्लीपर बरामद किए हैं। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने शोर सुना और मौके पर दबिश दी। विभाग की टीम की भनक लगने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन बीट गार्ड सुमन शर्मा, अर्चना और चौकीदार रामानंद शिलिकायन बीट में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको जंगल में शोर सुनाई दिया। उन्होंने नजदीक पहुंचने पर देखा कि दो तीन लोग स्लीपर वाहन में लोड कर रहे थे। नजदीक पहुंचे तो सड़क किनारे एक पिकअप में दो देवदार के स्लीपर पाए गए बाकी दस स्लीपर पिकअप के साथ सड़क किनारे पड़े थे। फॉरेस्ट गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस थाना चौपाल को दी। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर गाड़ी व देवदार स्लीपर को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाड़ी और स्लीपर को कब्जे में ले लिया है। मौके से फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। अभी पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश जारी है।