{"_id":"678e4a5a484f627f370f4e45","slug":"1160-meter-security-wall-will-be-installed-on-both-sides-of-bhava-khad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-128582-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बाढ़ प्रभावित शांगो, कटगांव और बेई के सैकड़ों लोगों को जल्द मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बाढ़ प्रभावित शांगो, कटगांव और बेई के सैकड़ों लोगों को जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन
भावा खड्ड जो बरसात में हुआ था क्षतिग्रस्त। संवाद
भावा खड्ड के दोनों ओर लगेगी 1160 मीटर सुरक्षा दीवार
जल शक्ति विभाग एसडीएमएफ के तहत खर्च करेगा 6.95 करोड़
क्षेत्र के लोगों ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावा खड्ड में साल 2023 में आई बाढ़ से खासी तबाही मची थी। बाढ़ से बढ़े जलस्तर के कारण जिले की कटगांव पंचायत में भूमि कटाव हुआ। इसके चलते पंचायत के शांगो, कटगांव और बेई पंचायत के सैकड़ों मकानों और बगीचों को खतरा बना हुआ था। अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जल्द सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। जल शक्ति विभाग खड्ड के दोनों छोरों पर करीब 1160 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार लगाएगा। इस पर करीब 6.95 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सुरक्षा दीवार लगने से तीनों गांव की भूमि को कटाव से बचाया जा सकेगा। गौर हो कि किन्नौर जिले की भावावैली में बीते वर्ष नौ जुलाई 2023 को बाढ़ आई थी। इससे भावा खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण कटगांव पंचायत का शांगों गांव खतरे की जद में आ गया था। खड्ड किनारे भूमि कटाव के कारण शांगो गांव के 120 परिवारों के मकान, सेब बगीचे, कटगांव और बेई के सैकड़ों बागवानों के बगीचे खतरे की जद में आ गए थे। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बीच-बीच में भूस्खलन होने से गांव को खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से सुरक्षा के लिहाज से उचित बंदोबस्त की मांग की थी। उसके बाद जल शक्ति विभाग को एसडीएमएफ (स्टेट डिजास्टर मिटीगेशन फंड) के तहत सुरक्षा दीवार लगाने के लिए सरकार ने बजट जारी किया है। विभाग 6.95 करोड़ रुपये की लागत से भावा खड्ड के दोनों ओर सुरक्षा दीवार लगाएगा। योजना के तहत शांगों गांव की ओर 720 मीटर लंबी और कटगांव और बेई के बीच 440 मीटर सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। विभाग कुल 1160 मीटर लबी दीवार लगाएगा। इसमें पहले सीसी वॉली और उसके बाद क्रेट वायर लगाई जाएगी। सुरक्षा दीवार लगने से सैकड़ों ग्रामीणों को भूस्खलन के खतरे से निजात मिलेगी।
जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताया आभार
पूर्व उपाध्यक्ष किनफेड जिला किन्नौर कमल किशोर नेगी, प्रधान कटगांव शकुंतला बिष्ट, कांग्रेस जिला सचिव टिक्कम चंद नेगी, निचार ब्लॉक सचिव प्रेम सागर नेगी, शांगो बूथ अध्यक्ष सागर सिंह, कटगांव हरिभगत नेगी, भावावैली कांग्रेस अध्यक्ष विनोद नेगी सहित अन्य लोगों ने भावा खड्ड किनारे सुरक्षा दीवार लगाने पर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।
बाढ़ प्रभावित शांगो, कटगांव और बेई में सुरक्षा के लिहाज से करीब 1160 मीटर सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। करीब 6.95 करोड़ रुपये की लागत से भावा खड्ड के दोनों छोरों में सीसी वॉल और क्रेटवायर लगाई जाएगी। ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया गया है। मार्च माह से कार्य शुरू किया जाएगा और कार्य समाप्ति की अवधि छह माह होगी। - अभिषेक शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ