फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खेलों में 281 छात्राएं मनवाएंगी लोहा

खेलों में 281 छात्राएं मनवाएंगी लोहा

Tue, 19 Jun 2018 09:38 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
खेलों में 281 छात्राएं मनवाएंगी लोहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
प्रदेश सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए कृत संकल्प है। यह बात मंगलवार को आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने आनी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक सुशील कुमार ने कहा कि स्पर्धाओं में 21 स्कूलों की 281 छात्राएं भाग ले रही हैं। मार्चपास्ट में मेजबान स्कूल आनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि आनी आदर्श विद्यालय में रिक्त और नए आवश्यक पदों को जल्द सृजित किया जाएगा। स्कूल में भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर इसे जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक ने खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान भाजपा महामंत्री दुनीचंद, गंगा राम चंदेल, जीवन ठाकुर, अनु ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, वेद ठाकुर, योगेश वर्मा, प्रीतम सागर, शशि मल्होत्रा, गोयला आजाद, संदीपना ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, हरीश शर्मा, यशवर्धन शर्मा, सुभाष शर्मा, लोकेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed