{"_id":"5a53684a4f1c1b35198b57ee","slug":"11515415626-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमाकाली ट्रस्ट ने पांच दुकानें कीं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमाकाली ट्रस्ट ने पांच दुकानें कीं सील
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
दुकान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। भीमाकाली ट्रस्ट ने किराया न देने पर पांच दुकानें सील कर दी हैं। पांच दुकानदारों ने पिछले छह महीने से ट्रस्ट को नियमित रूप से किराया नहीं दिया। इसके अलावा नया किराया एग्रीमेंट भी नहीं बना रहे थे। हालांकि इस बारे में ट्रस्ट ने कई बार दुकानदारों को नोटिस दिया। लेकिन इसके बाद भी न तो दुकानदार किराया भर रहे थे और न ही रेंट एग्रीमेंट रिन्यू कर रहे थे। इसके अलावा 15 अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
रामपुर में अयोध्यानाथ और नरसिंह मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट के ऐसे 13 किरायेदार हैं, जिन्होंने 17 लाख रुपये की बकाया राशि देनी थी। हालांकि कार्रवाई के डर से करीब छह लोगों ने साढ़े तीन लाख की राशि ट्रस्ट को जमा करवा दी थी। इसके बाद भी ट्रस्ट को अभी साढ़े 13 लाख रुपये का किराया वसूलना है। पिछले छह माह से दुकानदारों और किरायेदारों से बकाया वसूलने पर ट्रस्ट ने सख्ती कर दी है। इसके चलते सुनील ठाकुर, योगेश्वर, चंद्रशेखर, पवन लाल और किशन ठाकुर शामिल की दुकानें सील हो गई हैं। किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सोमवार को कड़ी कार्रवाई की गई। अब इनकी खुली नीलामी की जा सकती है। भीमाकाली ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और एसडीएम निपुण जिंदल ने कहा कि जिन पांच दुकानदारों की दुकानें सील की गई हैं, उनको किराया जमा करने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया है। इस दौरान किराया जमा नहीं किया गया तो अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को इस बारे में कई बार नोटिस दिया गया। लेकिन न तो किराया जमा करवाया गया और न ही ऐग्रीमेंट बनाए गए। पीपीए एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया गया है।