फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा : सैजल

लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा : सैजल

Tue, 23 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा
विज्ञापन

को मिलेगी रिकॉर्ड जीत : सैजल
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र के अलावा हिमाचल की तीन अन्य सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। इसके लिए भाजपा ने मंडल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं कार्यक्रम से करीब 22 करोड़ लोगों को लाभ मिला है। वे ठियोग में आयोजित अभ्यास वर्ग में बोल रहे थे।
सैजल ने कहा कि इन नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाने का जिम्मा कार्यकर्ताओं पर है, जिसके लिए हर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा की नीतियों को लेकर आज लोग केंद्र में मजबूत नेतृत्व चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से पूरे विश्व में भारत की एक साख बनाई है। उससे देश का हर व्यक्ति प्रभावित है।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 10 महीनों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस छोटे से कार्यकाल में केंद्र से नौ हजार करोड़ मिला है, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों में रोक लगेगी और आम आदमी को इससे राहत मिलेगी। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों से हर व्यक्ति परेशानी में है, लेकिन चुनाव में इसका अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ठियोग भाजपा मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम, ठियोग नगर परिषद अध्यक्ष शांता शर्मा, रमेश खाची, विनोद हेटा, सोहन लाल वर्मा, मोहन सिंह वर्मा, इंद्रजीत सिंह, कश्मीर सिंह राणा, सुरेश शर्मा, सुरेश बेक्टा और प्रवीण छाजटा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed