फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

Wed, 20 Jun 2018 09:27 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री का स्वागत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुब्बल। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ हाटकोटी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले उन्होंने सरस्वतीनगर के सावड़ा में जिला शिमला में बनने वाले पहले राष्ट्रीय स्तरीय सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास किया। इसका निर्माण हिमुडा की ओर से किया जाएगा।

सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण पर करीब साढे़ बारह करोड़ की राशि खर्च होगी। यहां पर 400 मीटर मीटर के ट्रैक में आठ लेन होगी। साथ ही शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट जंप, जेवलिन थ्रो की फील्ड रहेगी। इसमें हरियाली बनाए रखने के लिए पानी के फुहारें लगेंगे। इस मैदान को हॉकी, फुटबाल सहित अन्य खेलों के लिए भी प्रयोग किया जाएगा। सरस्तवीनगर पहुंचने पर विधायक नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने खड़ापत्थर में पर्यटन निगम के होटल गिरी गंगा में पर्यटक स्वागत कक्ष, ट्रैकिंग हॉस्टल व पार्किंग का उद्घाटन किया। इसके निर्माण पर करीब 77 लाख की राशि खर्च की गई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर का जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पहला दौरा है। इस दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed