{"_id":"5b2a58b84f1c1bf56e8b8f52","slug":"111529501880-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला मिलने से सैकड़ों छात्रों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला मिलने से सैकड़ों छात्रों को राहत
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले सैकड़ों छात्रों ने दो दिन के बाद राहत की सांस ली है। कॉलेज में तीन दिन पूर्व एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। लेकिन शिक्षा विभाग और प्रदेश विश्वविद्यालय से कॉलेजों में कोई गाइड लाइन न मिलने के कारण विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पा रहे थे। कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को अपने स्तर पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दाखिला देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि शिक्षकों और छात्रों में अभी भी विषयों के चयन को लेकर संशय का माहौल बना हुआ है।
कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में दाखिला लेने के लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की है। हालांकि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में दाखिला लेने की प्रक्रिया कॉलेज में जोरों से चल रही है। आने वाले दिनों में ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। प्रदेश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए वायदे के तहत कॉलेज में सेमेस्टर सिस्टम समाप्त कर वार्षिक शिक्षा प्रणाली लागू कर दी। लेकिन इस प्रणाली के लागू करने के बाद प्रदेश भर के कॉलेजों में शिक्षक और छात्र परेशानियां झेल रहे हैं। पांच वर्ष बाद शिक्षा प्रणाली में किए गए फेरबदल के बाद फिर से वहीं स्थिति पैदा हो गई है, जो पांच वर्ष पूर्व रूसा प्रणाली के लागू करने के बाद हो गई थी। वर्तमान स्थिति को देखें तो इस वार्षिक प्रणाली को लागू करने में अगले कई वर्षों तक शिक्षा विभाग और प्रदेश विश्वविद्यालय को भी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। पीजी कॉलेज रामपुर के प्राचार्य पीसी कश्यप ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग और प्रदेश विवि से अभी तक दाखिले को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।