फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। नशे के खिलाफ अब नारी शक्ति आगे आई है। निरमंड खंड की तुनन पंचायत क्षेत्र में फैल रहे नशे के जंजाल को समाप्त करने के लिए महिला मंडलों ने मुहिम छेड़ दी है। नशे के कारोबार और नशेड़ियों पर लगाम लगाने के लिए महिलाएं खुद गश्त पर निकली हैं। बीते दिनों इन महिलाओं ने कई नशेड़ियों को क्षेत्र से खदेड़ निकाला है। इन महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को भी इस बारे में शिकायत कर नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन

महिला मंडल चाटी, सिस्वासेर और थाचवा की बैठक वीरवार को पंचायत उपप्रधान रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुलिस थाना ब्रौ प्रभारी धर्म सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जगातखाना, थाचवा और चाटी क्षेत्र में चल रहे नशे के कारोबार पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला मंडलों ने बीते वर्ष नवंबर माह में नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन को शिकायत कर अवगत कराया था। 17 अप्रैल को फिर से महिला मंडल ने पुलिस से शिकायत की और महिलाओं ने क्षेत्र में गश्त लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान नशे का धंधा कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। बैठक में क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को जारी रखने और नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए महिला मंडलों की सहमति बनी। वहीं पुलिस ने भी उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। रंजीत ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में न केवल नशे का कारोबार चल रहा है, बल्कि नशेड़ियों का भी अच्छा खासा जमावड़ा लगा रहता है। युवा पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आम जनता से नशे की कुरीति को समाप्त करने के लिए अपना सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला मंडल सदस्य लीला देवी, बिन्टा, आशा, भुवनेश्वरी, कोमा देवी, बिमला देवी, गीता देवी, टिकमा देवी, कांता देवी, कलमा देवी, शांता देवी, दुर्गा देवी, चिंता देवी, मैना देवी, कादरू देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed