{"_id":"5a673f9a4f1c1b8c268b6024","slug":"111516715930-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्याव ने रतनपुर को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्याव ने रतनपुर को 2-0 से हराया
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हो गया है। मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी की ओर से 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से करीब एक दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं। पशु पालन विभाग ज्यूरी के सहायक निदेशक डॉ. नरेश कौशल ने स्पर्धा का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
पहले मैच में मून लाइट ज्यूरी की टीम ने पीजी कॉलेज रामपुर को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में क्याव ने रतनपुर को 2-0 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्यातिथि ने मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी को दो दशकों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को आगे लाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। मून लाइट के प्रधान सुंदर खोजान ने बताया कि 25 जनवरी को महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सभी प्रतियोगिताओं का समापन भी 25 जनवरी को ही होगा। इंडोर गेम कैरम, चेस, स्नूकर की प्रतियोगिताएं भी मंगलवार से शुरू हो गई हैं। वॉलीबाल की विजेता टीम को 21 हजार नकद और ट्रॉफी, उप विजेता को दस हजार नकद और टॉफी पुरस्कार में दी जाएगी। बाकी सभी खेलों में भी नकद और आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। इस दौरान बीडीसी नारायण खन्ना, क्लब के उप प्रधान विजय खन्ना, सचिव गजेंद्र छेत्री, जगदीश वर्मा, हरीश खन्ना, धर्मसेन मेहता, अविनाश सेवगी, दीपक, हेमंत वर्मा, सन्नी नेगी, अजय वर्मा, उम्मीद वर्मा, राजिंद्र खन्ना, नरेश कायथ, मुकेश चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।