फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   धूमल को मुख्यमंत्री घोषित करने के बाद ढीले पडे शांता नडडा सर्मथकों के तेवर

धूमल को मुख्यमंत्री घोषित करने के बाद ढीले पडे शांता नडडा सर्मथकों के तेवर

Wed, 01 Nov 2017 06:10 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
नड्डा के नहीं आने पर समर्थकों में मायूसी
विज्ञापन

धूमल को मुख्यमंत्री घोषित करने के बाद एक गुट का जोश हुआ कम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
अभी तक आपसी गिले शिकवे भुला कर भाजपा के चुनाव प्रचार में कंधे से कंधा मिला कर चल रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व पूर्व मंत्री शांता कुमार के खास समर्थकों के तेवर ढीले पड़ रहे हैं। भाजपा की पूर्व निर्धारित दो जन सभाओं में बुधवार को जब जेपी नड्डा के नहीं पहुंचने की सूचना मिली तो उनके खास चहेतों के चेहरों पर निराशा साफ झलक रही थी।

रोहड़ू में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए उनके कुछ खास समर्थक शिमला व दूसरे विधानसभा क्षेत्रों से भी रोहड़ू पहुंचे थे। रोहड़ू के हैलीपैड से केंद्रीय मंत्री को अपने वाहनों में बैठाने के लिए भी काफी उत्सुक थे। मंच से लेकर लोगों की भीड़ जुटाने की पूरी तैयारियों में बराबर सहयोग भी किया। जब सूचना मिली कि खराब मौसम के कारण केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा नहीं पहुंच रहे तो निराश कई समर्थक जनसभा स्थल पर पिछली पंक्ति में मायूस खडे़ नजर आए। कुछ तो जनसभा के खत्म होने से पहले ही अपने वाहनों में निकलते दिखे। यानी अब यहां पर धूमल समर्थक हावी होते दिख रहे हैं। प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री घोषित करने से पहले सभी पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुटे थे। धूमल के मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा के एक गुट में जोश कम होता दिख रहा है। कहा जा रहा है कि पार्टी में धूमल सरकार के दौरान यह गुट उपेक्षित भी रहा है। भाजपा में शुरू से इस गुट को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का खास समर्थक माना गया। अब धूमल के मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद उनके लिए स्थिति अलग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed