{"_id":"5bd5b373bdec225e69657fd0","slug":"101540731763-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय लवी मेले का समापन करेंगे सीएम जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय लवी मेले का समापन करेंगे सीएम जयराम ठाकुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवी मेले का समापन करेंगे सीएम
कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मेले के समापन अवसर पर किन्नौर पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर क्षेत्र के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री के किन्नौर क्षेत्र में चुनाव जीतने के बाद पहली बार दौरे पर निकलने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां करने में जुट गए हैं। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के समापन के लिए 2 नवंबर को शिमला से हेलीकॉफ्टर सेवा से सुबह 9 बजे अनाडेल से पूह हैलीपेड पर पहुंचेंगे। इस दौरान पूह में लिफ्ट इरीगेशन का शिलान्यास करेंगे और लोगों को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद 12 बजे मूरंग में जनसभा को संबोधित करेंगे। मूरंग से 2 बजे मुख्यमंत्री का काफिला 3 बजे रिकांगपिओ पहुंचेगा, जहां प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री स्कीमों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दाखो पेट्रोलपंप के नजदीक उप जेल भवन का आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित जिला कॉन्फ्रेंस हाल का लोर्कापण करेंगे। पंचायत रिसोर्स सेंटर का आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन के नजदीक मिनी स्टेडियम का लोकार्पण और कल्पा से बनने वाली वाटर सप्लाई का शिलान्यास करने के बाद चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का समापन करेंगे। उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि रात्रि ठहराव कल्पा में रहने के बाद 3 नवंबर को सुबह 8:05 बजे हेलीकॉफ्टर से शिमला रवाना होंगे।