फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोमांचकारी रहा पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला

रोमांचकारी रहा पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला

Fri, 19 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दयाल की तूफानी पारी के आगे
विज्ञापन

रचोली के गेंदबाजों ने टेके घुटने
पाटबंगला मैदान रामपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता
भड़ावली की टीम ने नौ विकट से जीता मैच
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान रामपुर में चल रहे क्रिकेट महाकुंभ का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भड़ावली टीम के दयाल कायथ की लगातार अर्द्धशतकीय पारी ने रचोली टीम को शिकस्त दी। खेल मैदान और एनएच पांच में मौजूद दर्शकों ने इस मैच का भरपूर आनंद लिया।

हिमाचल प्रदेश खेल, संस्कृति एवं पर्यावरण संघ द्वारा पाटबंगला मैदान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा में 22 टीमें खेल रही हैं। इस प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला भड़ावली पंचायत की टीम और रचोली पंचायत टीम के बीच खेला गया, जिसमें रचोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 112 रन बनाए। इसमें रचोली के निशु ने 41, विमल ने 32 और रस्तोगी ने 25 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। रनों का पीछा करने उतरी भड़ावली टीम के सलामी बल्लेबाज दयाल कायथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन और आशु ने 30 रन बनाए। भड़ावली की टीम ने एक ओवर शेष रहते 9 विकट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। दूसरे क्वार्टर मुकाबले में नरेण पंचायत ने नगर परिषद रामपुर को हराया। इस अवसर पर जसवीर ठाकुर, ध्रुव शर्मा, जतिन मेहता, पवन चौहान, संतोष कायथ, मनीष चौहान, देव ठाकुर, विमल, काकू शांटी, रोनी चौहान, अजय, सुनील चौहान, बॉबी, रस्तोगी, सोनू चौहान और सुनील सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed