{"_id":"5bc8bbc9bdec2269845a9137","slug":"101539881929-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 नवंबर को होगी पंचायत समिति आनी की कार पार्किंग और गेस्ट हाउस की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 नवंबर को होगी पंचायत समिति आनी की कार पार्किंग और गेस्ट हाउस की नीलामी
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पार्किंग और गेस्ट हाउस
की नीलामी होगी 2 नवंबर को
दलाश (कुल्लू)। पंचायत समिति आनी की ओेर से निर्मित गेस्ट हाउस और कार पार्किंग को एक वर्ष की अवधि के लिए पुन: नीलाम किया जा रहा है। पंचायत समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं बीडीओ विद्या ठाकुर ने बताया कि पंचायत समिति के गेस्ट हाउस और कार पार्किंग को एक वर्ष की अवधि के लिए 3 नवंबर 2018 से 2 नवंबर 2019 तक पुन: नीलाम किया जा रहा है, जिसकी नीलामी 2 नवंबर को पंचायत समिति बैठक कक्ष में रखी गई है।
बीडीओ ने बताया कि इस नीलामी की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्षा अंजना भारती करेंगे। इच्छुक बोलीदाता को बोली से पूर्व गेस्ट हाउस के लिए 10 हजार रुपये और कार पार्किंग के लिए 20 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि उनके कार्यालय में जमा करवानी होगी, जो बोली समाप्ति के उपरांत सबसे अधिक बोलीदाता के अलावा अन्य सभी बोलीदाताओं को वापस कर दी जाएगी। गेस्ट हाउस की नीलामी एक लाख पचास हजार और कार पार्किंग की नीलामी 1 लाख 53 हजार से शुरू की जाएगी। डिफॉल्टर व्यक्ति इस नीलामी में भाग नहीं ले सकेंगे। बोलीदाता गेस्ट हाउस और कार पार्किंग का निरीक्षण नीलामी से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में कर सकता है।