{"_id":"5b4b70034f1c1b27618b4bc0","slug":"101531670531-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांशल और चंद्रनाहन की चोटियों पर दिल्ली की टीमों ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांशल और चंद्रनाहन की चोटियों पर दिल्ली की टीमों ने की सफाई
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। चांशल व चंद्रनाहन की सुंदर ढलानों पर पर्यटकों की ओर से फेंके गए कचरे को दिल्ली की संस्थाओं ने इकट्ठा किया है। कचरे को बोरियों में भर कर पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद रोहडू को सौंपा गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ओएनजीसी दिल्ली व इंडियन माउंटनरिंग फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटियों पर सफाई अभियान चलाया। पंद्रह दिनों में यहां पर प्लास्टिक, कांच, सहित प्रदूषण फैलाने वाले कचरे की करीब 250 बोरियों एकत्र की गईं। उसके बाद बोरियों को सड़क तक और उसके बाद वाहन से नगर परिषद रोहडू में पहुंचाया गया। टीम के लीडर दिगंबर सिंह पंवार ने बताया कि इस दौरान गांव में लोगों व स्कूल के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा इस दौरान सफाई प्रबंधन में लोनिवि के अधिकारियों अन्य सरकारी विभागों, स्कूल के बच्चों का भी सहयोग लिया गया। उन्होंने कहा कचरा बोरियों में भर कर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा की उपस्थिति में नगर परिषद रोहडू को सौंपा गया। स्वच्छता अभियान के दल में निजामुदीन,ग्यमान सिंह, निखिल चौहान, सूरज पंवार, आशीष, देसराज, अभिजीत चौहान, हरीश चौहान, राहुल शर्मा, रोहित शर्मा, आशुतोष, विनोद कुमार, नरेंद्र सिंह, बलवंत, शीतल नेगी सहित कुछ स्थानीय विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन