{"_id":"5ae5c6f94f1c1b66098b724c","slug":"101525008121-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानण का ऐतिहासिक जातर मेला विधिवत समपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानण का ऐतिहासिक जातर मेला विधिवत समपन्न
Updated Sun, 29 Apr 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानणेश्वर का लिया आशीर्वाद
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। आराध्य देव मानणेश्वर देवता के प्रांगण में आयोजित जातर मेले में मानणेश्वर महाराज का लोगों ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर देवता की जातर और घनौडी मानण के देवलुओं ने चोल्टू नृत्य प्रस्तुत किया। जातर मेला 18 अप्रैल से देवता महाराज के अपने स्थायी मंदिर मानण से प्रस्थान के बाद शुरू हुआ था। बटलौथ, रावग, नारकंडा आदि क्षेत्रों के भ्रमण के बाद देवता महाराज मुख्य जातर मेले में मानण पहुंचे। 27 से 29 अप्रैल तक मंदिर परिसर मानण में मुख्य जातर मेला आयोजित किया गया। मानणेश्वर देवता के गूर देवा चंदूलाल भारद्वाज और सचिव लक्ष्मीदत्त शर्मा ने बताया कि देवता महाराज की आज्ञानुसार संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और इलाके की खुशहाली के लिए जातर मेले का आयोजन किया गया है। मंदिर कमेटी मानण के प्रधान रमेश खाची, पूर्व प्रधान संदीप भारद्वाज ने सभी देवठियों के कारदारों तथा जातर मेले में शामिल क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।