{"_id":"5a5a29f34f1c1bdd408b49e9","slug":"101515858419-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर में शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने मकर संक्रांति (लोहड़ी) पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिन भर की दौड़-भाग के बाद लोगों ने अपने आस-पड़ोस में पड़ोसियों के साथ मिलकर लोहड़ी के मौके पर आग जलाई। लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दीं और मूंगफली और रेवड़ियों सहित मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। दोपहर बाद से ही शहर के बच्चे लोहड़ी मनाने के लिए काफी उत्सुक रहे। बच्चों ने दिन भर घरों में जाकर लोहड़ी दहन की लकड़ियां एकत्रित कीं। जहां से लकड़ियां नहीं मिलीं वहां से लोगों ने बच्चों को खाली हाथ न लौटा कर कुछ न कुछ भेंट स्वरूप दिया गाय। इसके बाद बच्चों ने अलग-अलग जगह आस-पड़ोस में लकड़ियां एकत्रित करके खुली जगह में अलाव जलाया। बाजार बंद होते ही घर के बड़ों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से दहन किया गया। इसके बाद प्रसाद के रूप में मूंगफली और रेवड़ियों को बांटने का दौर चलता रहा है। ठंड से बचने के लिए देर रात लोग आग के आसपास बैठे रहे। कई जगह तो युवाओं ने इसके इर्द-गिर्द जमकर नृत्य भी किया। शहर के हर मोहल्ले में भी बच्चों ने लकड़ियां एकत्रित करने के बाद त्योहार को मनाया। गली मोहल्ले में बच्चे घर-घर लोहड़ी मांगने के लिए घूमते नजर आए, जिससे उन्होंने रेवड़ियां, गज्जक खरीदकर लोहड़ी के पर्व को धूमधाम से मनाया।