{"_id":"5a312bc84f1c1ba7668b9d17","slug":"101513171912-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरते हुए परीक्षाएं दे रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरते हुए परीक्षाएं दे रहे बच्चे
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के स्कूलों में आजकल परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन कई स्कूलों में हीटर की उचित सुविधा नहीं होने से बच्चों को ठंड में ठिठुरते हुए परीक्षाएं देेनी पड़ रही हैं। जिले के कई निजी और सरकारी स्कूलों में परीक्षाओं के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। ऐसे में कई स्कूलों में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अन्य सुविधा नहीं है।
जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण स्कूलों में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को आना पड़ रहा है। प्राइमरी स्कूल संघ कल्पा खंड के सचिव हंस राज नेगी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि छोटी कक्षाओं के बच्चों को बर्फबारी के बीच पेपर देने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से मात्र एक हीटर ही दिया गया है, जो नाकाफी है। उन्होंने बताया कि जिले के रक्षम, छितकुल, नेसंग सहित कई अन्य क्षेत्रों में दो फीट तक बर्फबारी हो चुकी है। लेकिन उक्त क्षेत्र के विद्यार्थियों को मात्र एक हीटर के सहारे ही परीक्षाएं देनी पड़ रही हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से परीक्षाओं के समय विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त हीटर और अन्य सामग्री मुहैया करवाने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो।