{"_id":"66cf1343f642be4ea60656d7","slug":"100-security-personnel-will-be-recruited-from-kinnaur-district-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120913-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर जिला से भर्ती किए जाएंगे 100 सुरक्षा जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर जिला से भर्ती किए जाएंगे 100 सुरक्षा जवान
विज्ञापन
इच्छुक युवा सुरक्षा गार्ड के लिए चार से छह सितंबर को होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले युवाओं के लिए एसआईएस इंडिया लिमिटेड में नौकरी का पिटारा खुला है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के चार सितंबर को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, पांच सितंबर को उप रोजगार कार्यालय पूह और छह सितंबर को उप रोजगार कार्यालय निचार में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटी, बिलासपुर ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद निकाले हैं। इसमें वेतन 16,500 से 20,000 रुपये तक प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज सहित चार सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, पांच सितंबर को उप रोजगार कार्यालय पूह और छह सितंबर को उप रोजगार कार्यालय निचार स्थित भावानगर में सुबह 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।