{"_id":"6223a92580f2024c4a23d344","slug":"10-thousand-stolen-after-breaking-door-lock-in-rampur-rampur-hp-news-sml40164545","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार चोरी कर फुर्र हुए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार चोरी कर फुर्र हुए शातिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में इन दिनों चोरी की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। धारगौरा और गोपालपुर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को चोरों ने कई जगह सेंधमारी की है। चोरों ने न केवल घरों के ताले तोड़ डाले, बल्कि मंदिर के ताले भी तोड़ डाले।
धारगौरा पंचायत के पूर्व उपप्रधान विनोद चौहान ने कहा कि शुक्रवार को चोरों ने घर के ताले तोड़ कर चोरी करने की भरपूर कोशिश की। वहीं, महावीर मंदिर के समीप कई घरों के भी चोरों ने ताले।
उन्होंने कहा कि चोरों ने रनोट गांव में भी एक नेपाली मूल के निवासी के कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये चुराए। इसके अलावा शिखरधार क्षेत्र में भी नेपाली मूल निवासी के कमरे का भी ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि चोरों पर कड़ी नजर रखें। शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। डीएसपी चंद्र शेखर कायथ ने कहा कि छानबीन जारी है।