फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   1,500 student particiate in yoga day

रामपुर पाटबंगला में 1,500 छात्रों ने एक साथ किया योग

Tue, 21 Jun 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
1,500 student particiate in yoga day
पुलिस विभाग रामपुर और आयुष विभाग की ओर से आयोजित उपमंडल स्तरीय योग दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छा? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज खेल मैदान पाटबंगला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 1,500 विद्यार्थियों ने एक साथ योग आसन किए। इस दौरान विद्यार्थियों को योग के फायदों के बारे में भी अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

शिविर में उपमंडल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर में करीब एक घंटे तक योग के विभिन्न आसन करवाए गए। आयुर्वेद विभाग के डॉ. सुमेश कटोच ने विद्यार्थियों को बताया कि योग ही एकमात्र ऐसा उपाय है, जिससे सभी प्रकार के रोग समाप्त हो सकते हैं। कार्यक्रम में सेना के जवानों ने भी विभिन्न करतब दिखाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही साईं विद्या स्कूल, स्प्रिंगडेल स्कूल, सनशाइन स्कूल, आईटीआई, सर्वपल्ली राधाकृष्ण कॉलेज, बुशहर बीएड कॉलेज और डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना है। उन्होंने युवाआें से आह्वान किया कि कि नशा छोडे़ं और योग को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र मोहन से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। शिविर के अंत में सभी स्कूलों और एनजीओ के सदस्यों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed