{"_id":"673b5ef8815588fbd401752f","slug":"rajesh-dharmani-vs-harsh-mahajan-operation-lotus-sukhu-government-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajesh Dharmani vs Harsh Mahajan: धर्माणी बोले- हर्ष महाजन की पहचान कांग्रेस के कारण, सोच-समझ कर करें बयानबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajesh Dharmani vs Harsh Mahajan: धर्माणी बोले- हर्ष महाजन की पहचान कांग्रेस के कारण, सोच-समझ कर करें बयानबाजी
Mon, 18 Nov 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:06 PM IST
सार
सोमवार को प्रदेश सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मंत्री धर्माणी ने कहा कि हर्ष महाजन अपनी नई पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए प्रदेश की छवि को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की पहचान है। उन्हें सोच-समझ कर बयानबाजी करनी चाहिए। सोमवार को प्रदेश सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मंत्री धर्माणी ने कहा कि हर्ष महाजन अपनी नई पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए प्रदेश की छवि को खराब कर रहे हैं। उन्हें सांसद होने के नाते प्रदेश के हित केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने चाहिए।
विज्ञापन
राजेश धर्माणी ने कहा कि महाजन को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सरकार को लेकर गलत बयान देने से परहेज करना चाहिए। मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व के चलते ही कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव जीते। कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर 40 हो गई है। भाजपा का ऑपरेशन लोट्स भी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के चलते फेल हुआ। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन अपनी नई पार्टी में जाकर नेताओं को खुश करने के लिए आधारहीन बयान दे रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस ने उनके लिए क्या-क्या नहीं किया। आज उनकी पहचान कांग्रेस के कारण ही है।
विज्ञापन
उन्हें सरकार को लेकर झूठे बयान देने से परहेज करना चाहिए। जनता समझदार है, हर बात को भली भांति जानती है। धर्माणी ने कहा कि हर्ष महाजन को प्रदेश के चार लोकसभा सांसदों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ मिलकर केंद्र सरकार के पास हिमाचल के हितों की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। वर्तमान सरकार को पूर्व की भाजपा सरकार से कर्ज विरासत में मिला है। हर्ष महाजन को यह भी याद रखना चाहिए कि जब वे मुख्य संसदीय सचिव और मंत्री थे, तब का कर्ज भी वर्तमान सरकार ढो रही है।
विज्ञापन