{"_id":"681241601292b91e390b2343","slug":"president-droupadi-murmu-visit-to-shimla-postponed-preparations-stopped-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला का दौरा स्थगित, बंद की गई तैयारियां; जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला का दौरा स्थगित, बंद की गई तैयारियां; जानें वजह
Wed, 30 Apr 2025 08:57 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:57 PM IST
सार
अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश नहीं आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का पांच से नौ मई के बीच शिमला आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब ये दौरा स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल का दौरा स्थगित हो गया है। बुधवार को इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से हिमाचल सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और राजभवन को सूचित किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Churdhar Yatra 2025: चूड़धार यात्रा के दौरान चंडीगढ़ और पंजाब के युवक-युवती लापता, दोनों किए गए रेस्क्यू
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू का 5 से 9 मई के बीच शिमला आने का कार्यक्रम था। उन्होंने शिमला के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकना था। शिमला दौरे के दौरान उन्होंने आईआईटी मंडी, आरट्रैक और राजभवन भी जाना था। दौरा स्थगित होने की सूचना मिलते ही तैयारियां भी रोक दी गईं। बताया जा रहा है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव के चलते चलते दौरा स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन