फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pratibha singh returns to shimla from delhi discussion formation of new executive intensifies

Himachal Congress: प्रतिभा के दिल्ली से लौटते ही नई कार्यकारिणी के गठन पर कदमताल, नेताओं से किया विचार-विमर्श

Thu, 21 Nov 2024 05:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 21 Nov 2024 05:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के बाद बुधवार देर शाम शिमला पहुंचीं। उनके लौटते ही नई कार्यकारिणी के गठन को कदमताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
pratibha singh returns to shimla from delhi discussion formation of new executive intensifies
पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली से लौटते ही नई कार्यकारिणी के गठन को कदमताल शुरू कर दी है। वीरवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रतिभा ने कई नेताओं से विचार-विमर्श किया। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पहले संगठन महासचिव और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। इसके बाद जिला अध्यक्ष तय होंगे। शेष कार्यकारिणी का विस्तार इसके बाद होगा।

विज्ञापन


वीरवार को प्रतिभा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक आदर्श सूद सहित यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, अमित नंदा के साथ मुलाकात की। कार्यकारिणी के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से प्रतिभा सिंह पहले दौर की बैठक बीते दिनों कर चुकी हैं। अब शेष नेताओं से फीडबैक लेना शुरू किया है। प्रतिभा ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जल्द ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर और कैबिनेट मंत्रियों से भी इस बारे में चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। संगठन को समय देने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओंं को संगठन में जिम्मेवारी देना प्राथमिकता रहेगा।

विज्ञापन

पदाधिकारी बनने के लिए हाजिरी लगा रहे नेता
उधर, कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट शुरू होते ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए कई नेता प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास हाजिरी लगाने में जुट गए हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में संगठन महासचिव और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। पार्टी हाईकमान और प्रदेश के नेताओं से चर्चा करने के बाद संगठन के इन दो बड़े पदों को भरा जाएगा। उधर, वीरवार को प्रतिभा सिंह से पार्टी मुख्यालय में अमित भरमौरी ,नागरू राम ,एसके सहगल, विनोद जिंटा, सार चंद मतराट, रामपाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed